{"_id":"67fac58d1db0955fcb033714","slug":"cm-will-present-his-six-month-report-card-in-front-of-pm-chandigarh-news-c-16-pkl1010-681770-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएम के सामने छह महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएम के सामने छह महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम
विज्ञापन
14 अप्रैल को हरियाणा आ रहे हैं पीएम मोदी, अब तक किए वादों का ब्योरा देंगे सीएम सैनी
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। इस खास मौके पर हिसार और यमुनानगर से कई परियोजनाओं का पीएम शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मात्र चार महीने में पीएम मोदी का हरियाणा में दूसरी बार आगमन हो रहा है, जो मुख्यमंत्री सैनी के लिए विशेष मौका है। 14 अप्रैल के दिन मुख्यमंत्री अपनी सरकार के छह महीने का रिपोर्ट कार्ड मोदी के सामने रखेंगे। साथ ही जनहित में लिए बड़े फैसलों और संकल्प पत्र के पूरे किए गए वादों का ब्योरा वे मंच से पीएम मोदी के सामने रखेंगे।
सैनी सरकार का दावा है कि इन छह महीनों में 217 में से 19 वादों को पूरा किया जा चुका है। 14 संकल्पों का काम प्रगति पर है। वहीं, वित्त वर्ष की समाप्ति पर 90 और संकल्पों को पूरा कर लिया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी पीएम मोदी के दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। पीएम मोदी बाबा साहेब की जयंती पर हरियाणा के विकास की नई गाथा लिखेंगे। दोनों जिलों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध हरियाणा के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। ये परियोजनाएं न केवल हरियाणा के आधारभूत ढांचे को नई ताकत देंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए रास्ते भी खोलेंगी।
पीएम मोदी का हरियाणा और सैनी से है विशेष लगाव
हरियाणा के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें हरियाणा से विशेष लगाव है। वे जब भी हरियाणा आते हैं तो उन्हें पुराने दिन याद आने लगते हैं। मोदी छह साल तक हरियाणा के प्रभारी रहे हैं। 1995 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया था और 2001 में गुजरात की कमान संभालने तक उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई थी। हरियाणा के प्रभारी रहते उन्होंने भाजपा की नींव मजबूत की थी। इसके साथ ही वह सीएम सैनी की कार्यशैली के भी कायल हैं। चुनाव के दौरान और मन की बात में पीएम मोदी सीएम की कई बार तारीफ कर चुके हैं। एक बार उन्होंने भरे मंच से कहा भी था कि सैनी विनम्रता की बड़ी मिसाल हैं। इतने बड़े पद पर पहुंचने के बावजूद उनकी नम्रता में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्टों का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री यमुनानगर में हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट का शिलान्यास करेंगे। 233 एकड़ की विशाल भूमि पर बनने वाली इस तीसरी इकाई पर 8,469 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं, हिसार में हवाई सेवाओं का भव्य शुभारंभ करेंगे और अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो उड़ानें, हिसार-जम्मू, हिसार-अहमदाबाद, हिसार-जयपुर और हिसार-चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 उड़ानें देश और हरियाणा के उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगी। साथ ही पीएम हिसार हवाई अड्डे के दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे। इसी क्रम में वे यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम क्षेत्र के मुकरबपुर में 90 करोड़ रुपये की लागत से कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखेंगे। यह प्लांट न केवल जैविक कचरे के प्रबंधन में सहायक होगा। वहीं, रेवाड़ी में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 1069.42 करोड़ की लागत से निर्मित 14.4 किलोमीटर लंबा बाईपास का उद्घाटन करेंगे। यह बाइपास न केवल रेवाड़ी शहर के यातायात भार को कम करेगा, बल्कि दिल्ली से नारनौल की यात्रा को एक घंटे तक कम करेगा।