{"_id":"65aaed5be0e928958e0c51b6","slug":"cm-went-to-delhi-by-shatabdi-and-said-i-settle-many-files-while-sitting-in-the-train-chandigarh-news-c-16-pkl1010-333452-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएम शताब्दी से गए दिल्ली, कहा- ट्रेन में बैठकर कई फाइलें निपटाता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएम शताब्दी से गए दिल्ली, कहा- ट्रेन में बैठकर कई फाइलें निपटाता हूं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार शाम शताब्दी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रेन से सफर करना ज्यादा अच्छा लगता है। ट्रेन में सफर करने के दौरान वह आसानी से मोबाइल फोन पर बात कर सकते हैंए जबकि विमान से जाते वक्त फोन पर बात करना संभव नहीं होता है। उन्होंने कहा ट्रेन में वह कई फाइलें निपटा देते हैं। फाइलों पर काम करते वक्त कई बार अधिकारियों से बात करनी होती है। ट्रेन में यह सब संभव हो जाता है। इस दौरान लोगों से मुलाकात करता हूं। उनसे फीडबैक लेता और गपशप भी हो जाती है। इसलिए उन्हें ट्रेन से सफर करना ज्यादा मुनासिब लगता है। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ सालों में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम अब चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन हो गया है, क्योंकि चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ ही एक जैसे रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। रेलवे स्टेशन तैयार होने के बाद कई नई ट्रेनें भी चलेंगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 तक यह स्टेशन बनकर पूरा तैयार हो जाएगा। पंचकूला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को आपस में कनेक्ट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को इधर-उधर आने-जाने में दिक्कत ना हो।
कथा वाचक जया किशोरी ने सीएम से की मुलाकात
मशहूर कथा वाचक जया किशोरी शुक्रवार को सीएम से मिलने उनके निवास पर पहुंची। दोनों के बीच करीब 30 से 40 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम को भजन भी सुनाया। इससे पहले सीएम हाउस में चंडीगढ़ के कन्हैया मित्तल ने राम भजन गाया था। बीते रविवार को सीएम हाउस में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर भजन कीर्तन का आयोजन किया था। उस दौरान सीएम ने भी भजन गाया था।