{"_id":"66dceee35f64fce6b90605d4","slug":"cm-took-charge-to-convince-the-rebels-politics-news-chandigarh-news-c-16-1-pkl1065-511644-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बागियों को मनाने के लिए सीएम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बागियों को मनाने के लिए सीएम ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
बागी तेवर दिखाने वाले कई नेताओं से सीएम ने फोन पर की बातचीत
देर रात पूर्व मेयर रेणु बाला के घर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के बागियों को मनाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने मोर्चा संभाल लिया है। बागियों से बातचीत कर सीएम उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। कई से उन्होंने फोन पर बातचीत कर अपने आवास पर भी बुलाया है। सीएम ने शनिवार को नाराज चल रही पूर्व मंत्री कविता जैन व उनके पति राजीव जैन से बातचीत कर उन्हें शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने का आश्वासन दिया है। वहीं, देर रात वह करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला के घर भी पहुंचे। करीब एक घंटे तक उनसे बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश की।
सीएम नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले रेवाड़ी से टिकट के दावेदार सतीश खोला से भी बातचीत की। बाद में रेवाड़ी से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव भी सतीश खोला के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। वहीं, सीएम कई अन्य बागियों के संपर्क में भी हैं और उनसे बातचीत हो रही है। दो दिन पहले वह पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज के घर भी पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान कांबोज नहीं माने। यहां तक उनसे हाथ भी नहीं मिलाया। सीएम के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा भाजपा के सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कांबोज से बातचीत कर उन्हें हाईकमान से मिलवाने का आश्वासन दिया है। कांबोज रादौर के अलावा इंद्री से टिकट मांग रहे थे। उधर, लगातार बगावत की खबर मिलने से शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। हरियाणा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सतीश पुनिया, बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी बागियों से बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।