फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini will celebrate Teej festival in Jind on 7th.

Chandigarh News: सीएम सैनी सात को जींद में मनाएंगे तीज महोत्सव

Wed, 31 Jul 2024 08:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
CM Saini will celebrate Teej festival in Jind on 7th.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इस बार भी राज्य स्तरीय तीज महोत्सव धूमधाम से मनाएगी। इस बार सरकार जींद में सात अगस्त को तीज महोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरिंदर कौर ने इस संबंध में बुधवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। तीज समारोह में पूरे प्रदेश से लगभग 25 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। महिलाएं हरियाणवी दामन, कुर्ते, चुंदड़ी की ड्रेस में तीज महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी और अपनी हरियाणवी संस्कृति व वेशभूषा से रूबरू करवाएंगी। राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों, त्योहारों को उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed