फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini said With Jat & Muslim BJP Hooda exploited Jats

जाट-मुस्लिम भाजपा के साथ, हुड्डा ने किया जाटों का शोषण : सीएम सैनी

Wed, 28 Aug 2024 03:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
CM Saini said With Jat & Muslim BJP Hooda exploited Jats
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई किरण चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर बरसे। जाट, मुस्लिम और किसानों के भाजपा के साथ नहीं होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह कौन कहता है कि जाट भाजपा के साथ नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस ने झूठ फैला रखा है। कांग्रेस हमेशा से झूठ की राजनीति करती आई है। वह लोगों को बहका-फुसलाकर वोट हासिल करती है। जाट भाजपा को वोट देंगे। जाट देश प्रेमी होते हैं और वह देश के विकास में अहम योगदान देते आए हैं। हुड्डा ने तो जाटों का शोषण किया है। ऐसे कई मामले आपको दिख जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सोमवार को वह भिवानी में थे। भिवानी की रैली में सभी जाट भाई आए हुए थे। उन्होंने हाथ उठाकर भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस इसी तरह से अनुसूचित जाति के लोगों के बीच भी नैरेटिव फैलाती आई है। मगर भाजपा उन्हें कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम भी भाजपा के साथ हैं और विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब कोई स्कीम बनाते हैं तो उसमें कभी यह नहीं देखते कि हिंदू के लिए अलग स्कीम बनाएंगे और मुस्लिम के लिए अलग। हरियाणा सरकार ने भी सभी को साथ लेकर योजनाएं बनाई हैं। भेदभाव तो सिर्फ कांग्रेस के लोग करते आए हैं। कांग्रेस के लोग ही जातिवाद को बढ़ावा देते हैं। मतदान की तारीख बढ़ाने के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से विरोध जताए जाने पर कहा कि कांग्रेस को डर है कि यदि तारीख बढ़ी तो उनकी हार का मार्जिन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


जो कह रहे थे बहुमत नहीं है, किरण की जीत ने उन्हें आइना दिखाया
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, कांग्रेस दावा कर रही थी कि भाजपा सरकार के पास विधानसभा में बहुमत नहीं है, किरण चौधरी की जीत ने उन्हें कांग्रेस को आइना दिखाया है। भाजपा सरकार ने मार्च में विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया था। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने आत्मसमर्पण कर दिया है और अपना उम्मीदवार खड़ा करने में विफल रही। जो लोग दावा कर रहे थे कि हमारी सरकार अल्पमत में है, वे फॉर्म भी नहीं भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना के बयान से कोई लेना-देना नहीं
किसानों के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सैनी ने कहा कि भाजपा का उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठा रही है और पिछले दस वर्षों में किसानों के लिए लाई गई केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं को सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed