फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Parkash singh badal press conference on syl issue

SYL पर सीएम बादल का बड़ा एलान, बोले- नहीं होने देंगे नहर का निर्माण

Fri, 11 Nov 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal press conference on syl issue
SYL पर सीएम बादल का बड़ा एलान - फोटो : ANI
सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी के बंटवारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में एक प्रैस कांफ्रेस कर बड़ा एलान किया है। प्रेस वार्ता में सीएम बादल ने कहा है कि पंजाब के पानी की एक भी बूंद बाहर नहीं जाने देंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने यह एलान किया है कि वो नहर का निर्माण भी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने एक आपात बैठक बुलाई थी जिसमें यह फैसला लिया गया है कि पंजाब सतलुज यमुना लिंक का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। सुखबीर बादल ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी एजेंसी द्वारा एसवाईएल में एक ईंट भी नहीं लगाने देंगे। 
विज्ञापन


पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जहां तक मामला कानूनी कदम का है तो हमारे वकील बताएंगे कि इस मामले में कानूनी तौर पर क्या किया जा सकता है। सीएम बादल ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य पानी न जाने देने का है। इसके लिए हम कुछ भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा

CM Parkash singh badal press conference on syl issue
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी कैप्टन को अपना इस्तीफा भेजा है। बता दें कि इससे पहले सतलुज-यमुना लिंक पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को झटका देते हुए कहा कि समझौता रद्द करने का अधिकार पंजाब को नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने नहर की जमीन किसानों को देने को गलत करार दिया। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में लौटती है तो कानून फिर से बनेगा।

कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद कैप्टन और विधायकों ने इस्तीफे का कदम उठाया। कैप्टन इसके बाद मीडिया से भी कुछ देर के लिए मुखातिब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed