फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Parkash singh badal meet the families of martyrs

बीमार होने के बावजूद शहीदों के परिजनों से मिले सीएम बादल

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal meet the families of martyrs
- फोटो : File Photo
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल बुधवार सुबह पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन आराम की सलाह दी है। बादल ने एक अक्तूबर तक राज्यभर में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद कर दिए हैं। उनका मंगलवार को स्वास्थ्य खराब हो गया था। 
विज्ञापन


सेहत ठीक न होने के बावजूद बादल युद्ध में मारे गए फौजियों के परिजनों से मिले। उन्हें सरकारी नीति के तहत प्लॉट या मुआवजा देने का भरोसा दिया। सीएम ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कुछ दिन का समय देने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


सरकारी नीति केतहत जंगों में मारे गए फौजियों के परिजनों को दस एकड़ का खेती योग्य प्लॉट दिया जाना था, लेकिन बहुत से परिवारों को अब तक  जमीन नहीं मिली है, जिसे लेकर वे संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांग है कि अगर खेती योग्य जमीन उपलब्ध नहीं है तो सरकार मुआवजा दे। सीएम ने बैठक के दौरान ही दिल्ली गए वित्तायुक्त केबीएस सिद्धू से फोन पर बात की। उन्हें इन परिवारों के मामले में उचित हल निकालने को कहा। सिद्धू ने शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का समय तय किया है। सीएम ने पहले ही यह मांग मान ली है कि जहां जमीन नहीं उपलब्ध है, वहां मुआवजा दिया जाए। मुआवजे की राशि शुक्रवार को होने वाली बैठक में तय की जाएगी। बैठक केबाद सीएम ने पीड़ित परिवारों को अपने-अपने घर जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed