फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Nayab Singh Saini on water dispute

Water Dispute: "पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कहीं ज्यादा कर रहा पानी का प्रयोग, हरियाणा को मिल रहा कम पानी"

Sat, 03 May 2025 05:33 PM IST
ANI Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 05:33 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान आया है जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini on water dispute
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर हरियाणा के मुख्यमत्री सीएम सैनी का बयान सामने आया है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कहीं ज्यादा मात्रा में पानी का उपयोग कर रहा है। इसके अलावा दूसरी ओर हरियाणा को उसके आवंटित हिस्से का 17 प्रतिशत पानी कम मिल रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर केवल भ्रमित करने का काम कर रही है।

विज्ञापन

 

#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "... पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कही ज्यादा मात्रा में पानी का उपयोग कर रहा है और वहीं दूसरी ओर हरियाणा को उससे आवंटित हिस्से से 17% कम पानी मिल रहा है... भगवंत मान की सरकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर केवल भ्रमित करने का… pic.twitter.com/TGy3G1ggMY

विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2025

"हरियाणा में पीने के पानी की समस्या"

आज हरियाणा के कई जिलों में पीने के पानी की समस्या आ रही है। यह समस्या नहीं आती अगर भगवंत मान पानी नहीं रोकते। पंजाब के सीएम का यह रवैया न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए एक गलत मिसाल पेश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्र ने निकाला जल विवाद का हल: हरियाणा को आठ दिन मिलेगा इतना अतिरिक्त पानी, बीबीएमबी को पंजाब के लिए आदेश


जल विवाद को लेकर हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा "आज सर्वदलीय बैठक में सभी ने मिलकर पंजाब के सीएम भगवंत मान के रवैये की निंदा की है। यह पानी पर जो घमासान करने की कोशिश कर रहे हैं, यह राजनीति से प्रेरित चीज है। पंजाब के सीएम के रवैये के कारण हरियाणा का हक उसे नहीं मिल रहा।


केंद्र सरकार ने निकाला हल
बता दें कि बीते दिन शुक्रवार केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे भाखड़ा जल विवाद का हल निकाला है। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को उसके प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने को कहा है।

इस प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा को अगले आठ दिनों तक 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। इसमें से थोड़ा पानी राजस्थान को भी जाएगा। इसके बदले में बीबीएमबी पंजाब को भी जरूरत पड़ने पर उसकी अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। पानी के विवाद को लेकर हरियाणा की सर्वदलीय बैठक चंडीगढ़ हरियाणा निवास में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और विधायक आदित्य देवीलाल मौजूद रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा भी इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed