फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Nayab Singh Saini declared candidate for Karnal byelection

Chandigarh News: सीएम नायब सिंह सैनी करनाल उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित

Thu, 28 Mar 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini declared candidate for Karnal byelection
चंडीगढ़। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल विधानसभा से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। करनाल उपचुनाव में मतदान 25 मई को लोकसभा चुनाव के साथ होगा। 4 जून को लोकसभा के साथ ही करनाल हलके के भी चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लेने के अगले ही दिन मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह सीट नायब सिंह सैनी के लिए ही छोड़ी थी।
विज्ञापन

12 मार्च को शपथ लेने के बाद बिना विधायक का चुनाव लड़े नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल चार नवंबर तक है। ऐसे में दो महीने का पेच फंस रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल ने नायब सैनी के लिए सीट छोड़ी, ताकि उपचुनाव के जरिये वह विधानसभा पहुंच सकें। सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ हलके से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed