फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Nayab saini told that story when former cm Manohar lal told me improve the system then put slip in pocket

Haryana: ...जब मनोहर ने सैनी से कहा सिस्टम सुधारना है तो पर्ची जेब में डाल दो, मुख्यमंत्री ने सुनाया वो किस्सा

Thu, 18 Jul 2024 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

अमर उजाला की तरफ से वीरवार को करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। मुख्यतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक ऐसा किस्सा साझा किया जो उनके और पूर्व सीएम मनोहर लाल के बीच हुआ था। 

विज्ञापन
CM Nayab saini told that story when former cm Manohar lal told me improve the system then put slip in pocket
मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के दौरान सीएम सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने ही नौकरियों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया है। उनकी वजह से मेहनतकश युवाओं को हक मिल रहा है। एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा- साल 2014 में जब मनोहर लाल सीएम थे तो उस दौरान वह भी सरकार में मंत्री थे। उनके पास रोजगार विभाग था। विधायक होने के कारण क्षेत्रीय लोगों की उम्मीदें बढ़ गईं। लोगों को लगा कि उनका विधायक रोजगार मंत्री बन गया है तो नौकरियां भी आसानी से लग जाएंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दिन वह सीएम मनोहर लाल के पास पर्ची (नौकरी के लिए सिफारिश) लेकर पहुंचे और कहा कि लोगों और बच्चों का दबाव है। इनका कुछ करिए। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा- तुम्हारे पास दो रास्ते हैं। पहला यह है कि इन्हें नौकरी देकर बाकी बच्चों का हक मार दिया जाए या फिर इस पूरी व्यवस्था को बदल दिया जाए। यदि व्यवस्था बदलनी है तो इस पर्ची को जेब में डाल दो। उसके बाद मनोहर लाल ने इस प्रदेश में नौकरियों के लिए एक पारदर्शी सिस्टम खड़ा किया। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन


आज गरीब घर के बच्चे भी एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग ले रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नौकरियों में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। यहां तक उन्होंने नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वाले एक एक एचसीएस अधिकारी को जेल की सलाखों के पीछे भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर लिखा कि देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह अमर उजाला द्वारा करनाल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश के होनहार युवाओं से मिलकर उनके विचार भी सुने और मन ये जानकर प्रफुल्लित हुआ कि इस देश के युवा विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बूते हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। अमर उजाला समाचार पत्र समूह के पदाधिकारियों को भी जिम्मेवार पत्रकारिता में योगदान के लिए बधाई दी।

छात्रों का बढ़ाया हौसला
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला की तरफ से वीरवार को करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के टापर्स को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed