फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal visits Karnal

सीएम मनोहर लाल से नहीं देखा गया किसानों का दर्द, खुद खेत पहुंच किया ये बड़ा एलान

Sat, 29 Sep 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal visits Karnal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में भारी बारिश से प्रभावित किसानों के जख्मों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मरहम लगाने का काम किया है। सीएम ने कहा कि बारिश से प्रभावित फसलों के नुकसान को लेकर किसान किसी प्रकार की चिंता न करें। प्रभावित फसलों की शीघ्र ही विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। सरकार बारिश से खराब हुई खरीफ फसलों, विशेषकर धान की फसल का उचित मुआवजा प्रभावित किसानों को देगी। 

विज्ञापन


  मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल में थे। महाभारत कालीन 48 कोस के करनाल जिला में पड़ने वाले तीर्थों की परिक्रमा के दौरे के दौरान डाचर से जलमाना जाते हुए एक किसान के खेत में बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का उन्होंने जायजा लिया। तीर्थ परिक्रमा की श्रृंखला में असंध पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता के बीच कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित के लिए दृढ़ संकल्प है। उनकी भलाई के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed