फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Tweet to Encourage and Congrats to Vinesh Phogat and Rani Rampal

सीएम मनोहर लाल ने बढ़ाया 'खेल रत्न' रानी रामपाल और विनेश फौगाट का हौसला, दी शुभकामनाएं

Sat, 22 Aug 2020 10:52 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Tweet to Encourage and Congrats to Vinesh Phogat and Rani Rampal
हरियाणा सीएम मनोहर लाल
हरियाणा की बेटियों पहलवान विनेश फौगाट और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए चयनित होने पर सूबे के सीएम मनोहर लाल ने दोनों महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। सीएम ने दोनों खिलाड़ियों के लिए ट्वीट किया है।
विज्ञापन


पहले ट्वीट में सीएम ने कहा कि ‘महिला हॉकी टीम की कप्तान, हरियाणा की बेटी देश की शान, रानी रामपाल को खेल रत्न पुरस्कार हेतु चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी मेहनत से आपने जो मुकाम हासिल किया है, उस पर पूरे देश को गर्व हैं।’
विज्ञापन


बताते चलें कि रानी रामपाल कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा कस्बे के माजरी मोहल्ला में रहने वाले एक गरीब परिवार की बिटिया थी। मगर पिता के हौसले और संघर्ष के बाद अपनी मेहनत के बूते आज रानी ने ये मुकाम पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

उधर, दूसरे ट्वीट में सीएम ने कहा कि ‘हरियाणा का गर्व बेटी विनेश फौगाट को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हेतु चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी ये उपलब्धि प्रदेश में और बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।’ बताते चलें कि विनेश फौगाट भी पहलवान गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन हैं। गीता और बबीता के बाद अब विनेश भी कुश्ती में अपनी कामयाबी के झंडे गाढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। जिसके चलते सीएम ने उनका भी हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed