{"_id":"63f50a03da7df2fc7c05099d","slug":"cm-manohar-lal-said-job-of-haryana-kaushal-rozgar-nigam-is-not-regular-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Session: सीएम मनोहर लाल ने किया स्पष्ट, हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नौकरी पक्की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget Session: सीएम मनोहर लाल ने किया स्पष्ट, हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नौकरी पक्की नहीं
Tue, 21 Feb 2023 11:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:47 PM IST
सार
निगम के माध्यम से केवल अस्थाई रोजगार दिया जाता है। बाद में विभाग की मांग और कर्मचारी के कार्य कौशल के आधार पर रिन्यू किया जाता है। सभी स्थाई नौकरियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग व अन्य विभागीय प्रक्रियाओं के तहत दी जाती हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बजट सत्र।
- फोटो : @cmohry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नौकरी पक्की नहीं है। निगम का गठन आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत ठेकेदारों में माध्यम से लगे कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए गया है। कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठनों से शिकायतें प्राप्त हुई थी कि ठेकेदार न तो इन कर्मचारियों को ईपीएफ और न ही ईएसआई इत्यादि का लाभ दे रहे थे। कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निगम का गठन एक कल्याणकारी स्कीम के तहत किया गया है। जिन परिवारों की आय 1.80 लाख से कम है और जिन परिवारों में कोई भी सरकारी नौकरी वाला सदस्य नहीं है, को निगम के माध्यम से दिए जाने वाले रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
निगम के माध्यम से केवल अस्थाई रोजगार दिया जाता है। बाद में विभाग की मांग और कर्मचारी के कार्य कौशल के आधार पर रिन्यू किया जाता है। सभी स्थाई नौकरियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग व अन्य विभागीय प्रक्रियाओं के तहत दी जाती हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर लगे 106464 कर्मचारियों को नियुक्ति पेशकश पत्र जारी किए हैं, जिनमें से 95424 ने निगम के पोर्टल पर ज्वाइन किया है। इसके अलावा, 6736 उम्मीदवारों को निगम द्वारा विभिन्न विभागों में नियुक्ति के पेशकश पत्र भेजे गये हैं, जिनमें से 4380 ने ज्वाइन कर लिया है। उम्मीदवार को 15 दिन में ज्वाइन करना होता है अन्यथा उससे बाद वाले उम्मीदवार को पेशकश पत्र जारी कर दिया जाता है।
भगत फूल सिंह महिला विश्विद्यालय के मामले पर सीएम का जवाब
विधायक जगबीर सिंह मलिक द्वारा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे 32 कर्मचारियों को निकालने के बारे पूछे गये पूरक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है और इसमें जांच हुई है। पहले ठेकेदार गलत तरीके से आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कर्मचारी रख लेते थे, परंतु अब निगम ने ठेकेदारों से कर्मचारियों के नाम सहित जानकारी मांगी है। ठेकेदारों से रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।