फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal's Road show in Rewari of Haryana

रेवाड़ी में सीएम मनोहर लाल का रोड-शो, कहा- सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज

Sat, 22 Dec 2018 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal's Road show in Rewari of Haryana
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों की जगह सलाखों के पीछे है। भाजपा सरकार न्याय के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रदेश का हर वर्ग को न्याय चाहता है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को शहर के रोड-शो के दौरान मोती चौक पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पारदर्शी रहा है। प्रदेश के पांच नगर निगमों के चुनावों में अन्य दलों ने भानुमती का कुनबा जोड़कर भाजपा के उम्मीदवारों को हराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने प्रदेश सरकार के कार्यों पर मोहर लगाते हुए भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाया है। 
विज्ञापन


 विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास कार्य कर सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार में कभी समझौता नहीं किया और न ही करेंगे। सरकारी कार्यालयों में आई पारदर्शिता इसका प्रमाण है। जनता ने जिस तरह निगम चुनावों में हमारे कार्यों पर मोहर लगाई है। इसी तरह लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हमें कार्यों पर ही वोट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेवाड़ी में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। इससे पूर्व उन्होंने शहर के केएलपी कॉलेज में जिले की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री को व्यापारी, सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed