फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal held meeting on condition of Covid-19 in Haryana

हरियाणा : प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों पर सीएम गंभीर, मास्क न पहनने वालों का कटेगा चालान

Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal held meeting on condition of Covid-19 in Haryana
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड पर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक ली। सीएम ने अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में मास्क न पहनने वालों के अब चालान काटे जाएंगे। चालान करने के साथ मास्क बांटने भी होंगे। सीएम ने मिनी सचिवालय, बस स्टैंड, पार्क इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती बरतने को कहा है।उन्होंने कहा कि अधिकारी, आम नागरिकों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना सुनिश्चित करवाएं। अब तक 2.2 लाख हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन की पहली और 2.9 लाख हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 
विज्ञापन



अति गरीब परिवारों की आमदनी बढ़ाने की कवायद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अति गरीब परिवारों का उत्थान करने के संकल्प को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक लाख अति गरीब परिवारों की आमदनी सालाना 1 लाख तक करने का लक्ष्य है। परिवार पहचान पत्र सर्वे से एक लाख अति गरीब परिवारों की पहचान की जाएगी। कौशल विश्वविद्यालय सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए कोर्स तैयार करेगा। स्वयं सहायता समूहों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed