{"_id":"5d6c408d8ebc3e012e1f2920","slug":"cm-manohar-lal-focus-on-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल का किसानों पर फोकस, बोले- खेतों के रास्ते पक्के करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल का किसानों पर फोकस, बोले- खेतों के रास्ते पक्के करेगी सरकार
Mon, 02 Sep 2019 03:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलानौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलानौर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि खेतों में जाने वाले हर तीन करम (साढ़े 16 फुट) चौड़े रास्ते पक्के करवाए जाएंगे। इससे किसानों की रोजमर्रा की जिंदगी का स्तर और ऊंचा उठ जाएगा। वे रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के कलानौर पहुंचने पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आन लाइन सिस्टम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद हो गया है। इससे दलालों की संस्कृति खत्म हो गई है। उन्होंने कहा की पिछली सरकारों के दौरान लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने के लिए सरकारी कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बावजूद उनके काम नहीं होते थे। भाजपा की सरकार ने वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया। अब हर कार्य ऑनलाइन होता है।
विज्ञापन
आम नागरिक कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने, लाइसेंस बनवाने व योजनाओं का लाभ लेने आदि के कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन होने पर सरकार को यह जानकारी रहती है कि आवेदन पर कार्य हुआ है या नहीं। अगर कार्य में कोताही मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
भाई-भतीजा व परिवारवाद को किया खत्म: ग्रोवर
वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कलानौर पहुंचने पर सीएम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने परिवारवाद, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को खत्म किया है। अब ना पर्ची चलती है और ना ही खर्ची। इस मौके पर रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश भाटिया, शमशेर खरकड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, डीसी आरएस वर्मा व एसपी राहुल शर्मा भी मौजूद रहे। उपायुक्त आर एस वर्मा व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी मौजूद थे।
सीएम के इंतजार में खड़े रहे टिकट के दावेदार किया, 12 जगह स्वागत
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के कलानौर पहुंचने का समय साढ़े पांच बजे रखा गया था, लेकिन करीब आठ बजे यात्रा कलानौर पहुंची। क्योंकि दादरी में सीएम का व्यस्त कार्यक्रम रहा। यात्रा के गांव खेरड़ी पहुंचने पर फौजी ढाबा पर सूरजमल किलोई व पूनम किलोई, वाटर वर्क्स पर ओमप्रकाश बागड़ी, गांव खेरड़ी में रामअवतार वाल्मीकि, पेट्रोल पंप पर रेनू डाबला, पेट्रोल पंप खेरड़ी पर सरिता नारायण, कार्तिक ढाबा पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह, खेरड़ी मोड पर सुखबीर चंदोलिया, हनुमान मंदिर रामनिवास निगाना, भिवानी मोड़ पूजा खटक, भिवानी सीमा पर नरेश इंदौरा, भिवानी रोड नहर पर विष्णु पार्षद व जोनी सरोहा तथा नहर पार पर कृष्ण ने स्वागत किया।