फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal and Minister Anil Vij Advice to Manu Bhaker to Focus on Game in Discipline

मनु भाकर के ट्वीट बम से गरमाई सियासत, सीएम और मंत्री विज की खिलाड़ी को नसीहत, बोले...

Sun, 06 Jan 2019 09:40 AM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 06 Jan 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal and Minister Anil Vij Advice to Manu Bhaker to Focus on Game in Discipline
मनु भाकर
शूटर मनु भाकर के ट्वीट बम के बाद हरियाणा की सियासत गरमा गई और सीएम व खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर मनु को एक बड़ी सलाह दे डाली। दोनों ने मनु को खेल पर फोकस करने और विवाद खड़ा करने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुए बात कहने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल का भी कहना है कि मनु को विभागीय नियमों के तहत इनाम की राशि दी जाएगी। मनु का ट्वीट करना ठीक नहीं। मेरे ख्याल से नियमों को लेकर किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर, इसी विवाद पर विपक्षी दलों ने सरकार को निशाने पर लिया है। 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विज को मनु से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेल में प्रदेश को काफी पीछे कर दिया है।
विज्ञापन


मनु भाकर से माफी मांगें विज : जयहिंद
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मनु भाकर ने न केवल प्रदेश का नाम किया है, बल्कि पूरे विश्व में देश का परचम लहराया है। जिस बेटी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया उसके लिए विज का बयान दुख की बात है। विज को मनु से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश की बेटी ने अपना हक मांगा था न कि कोई भीख मांग रही थी। सरकार के दम पर नहीं, बल्कि मनु अपने दम पर यहां तक पहुंची है। पूरे प्रदेश में सभी खिलाड़ी प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्षों में पिछड़ा प्रदेश में खेल : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा खेलों के क्षेत्र में नंबर वन राज्य था, लेकिन पिछले चार सालों के दौरान प्रदेश बैकफुट पर आ गया है। इससे पहले मौसम खत्री ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे कि उन्हें केवल चेक का गत्ता देकर सम्मानित कर दिया था। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में यह पहली सरकार है जिसने खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रखा और खिलाड़ियों ने उसका बहिष्कार किया।


 

पब्लिक में जाने से पहले विभाग से कर लेते संपर्क
मनु भाकर द्वारा शुक्रवार को किए गए ट्वीट का जवाब ट्वीट के जरिए देते हुए खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि पब्लिक में जाने से पहले मनु को विभाग से बात कर लेनी चाहिए था। विज के अनुसार, मनु को उस वक्त की नोटिफिकेशन के हिसाब से 2 करोड़ की इनामी राशि जरूर मिलेगी। विज ने अन्य खिलाड़ियों को भी सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी बात अनुशासन में रहकर सीख लें।

विज के अनुसार हमने संबंधित इवेंट के लिए इनाम राशि 10 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की है। कई विजेताओं को 15 अगस्त 2018 तक इनामी राशि दी जा चुकी है और उम्मीद है कि अन्यों को भी 26 जनवरी तक इनाम राशि मिल जाएगी। जबकि पुरानी सरकारों के समय में इनाम राशि महीनों तक नहीं मिलती थी।

ये था मनु भाकर का ट्वीट
बता दें कि झज्जर निवासी शूटर मनु भाकर ने ट्वीट करके खेल मंत्री अनिल विज से पूछा था कि मेडल जीतने पर सरकार की ओर से उन्हें दी जाने वाली 2 करोड़ की इनामी राशि की बात सही घोषणा थी या महज जुमला। मनु ने ट्वीट पर सरकार की खेल नीति और घोषणाओं पर सवाल खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed