{"_id":"68c5726b8c0726b44b039cfa","slug":"cm-mann-said-on-india-pakistan-match-now-we-have-forgotten-pahalgam-and-pulwama-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-817733-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले सीएम मान- अब पहलगाम और पुलवामा को भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले सीएम मान- अब पहलगाम और पुलवामा को भूल गए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर कहा है कि अब जब भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट मैच हो रहा है तो पहलगाम और पुलवामा आतंकी हमलों को भूल गए हैं। मान का कहना है कि इन संवेदनशील मुद्दों पर समय-समय पर सवाल उठाए जाते हैं लेकिन खेल के समय सब चुप्पी साध लेते हैं।
उन्होंने इससे पहले गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ की फिल्म का विरोध करने का जिक्र करते हुए कहा कि कला और कलाकारों को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर फिल्मों पर रोक लगाने की बात की जाती है तो दूसरी जब ओर क्रिकेट मैच की बात आती है तो मुंह फेर लेते हैं क्योंकि बड़े नेताओं के परिवार के लोग इसमें अहम पदों पर बैठे हैं।