{"_id":"5708b3844f1c1b1c07c810c8","slug":"cm-khattar-rally-cm-manohar-lal-khattar-bjp-rally-haryana-rally-rohtak-rally-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले, केवल आरक्षण से कुछ नहीं होगा, रोजगार भी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले, केवल आरक्षण से कुछ नहीं होगा, रोजगार भी चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/महम
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
केवल आरक्षण से कुछ नहीं होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलना चाहिए, क्योंकि आरक्षण से रोजगार का सीधा नाता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही योजनागत तरीके से अगले एक साल में प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे और हर साल दो लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। ये ऐलान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया।
दंगा पीड़ितों का दर्द जानने के लिए शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर महम और कलानौर पहुंचे। सीएम ने महम के बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में दंगा पीड़ितों का दर्द सुना तो आम लोगों की समस्याएं भी जानी। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 हजार पदों पर नौकरी के विज्ञापन जारी किए हैं और 20 हजार पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के माध्यम से राज्य में निवेश, नई कृषि तकनीक , सेना व खेल के क्षेत्रों में युवाओं को अवसर प्रदान करने के कार्य कर रही है।
उनके अनुसार प्रदेश में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सरकार ने गीता के उपदेश के अनुसार कर्म की भावना के साथ इनवेस्टर समिट कराया। जिसमें निवेशकों के साथ 359 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे प्रदेश में पांच लाख 84 हजार करोड़ निवेश होगा। सीएम ने कहा कि दंगा पीड़ितों को निर्धारित समय में मुआवजा बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महम में 109 को मुआवजा मिल चुका है तो 24 को जल्द ही मिल जाएगा। कलानौर में सीएम ने सतजिंदा कल्याणा आश्रम में दंगा पीड़ितों को संबोधित किया।
विज्ञापन
दंगा कराने वाले ही निकाल रहे सद्भावना यात्रा
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कुछ लोगों को सरकार के काम से ईर्ष्या हो रही थी। इस कारण साजिश के तहत प्रदेश में दुर्भावना फैलाकर दंगे कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने दंगे कराये वही अब सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में ईमानदारी के साथ काम किया जा रहा है।
सीएम की कुर्सी जाने से पागल हो गए हैं कांग्रेसी
रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर का कहना है कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की चिंता कर रही है और उनका दर्द बांटा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके दस साल के शासन में किसी जगह साइकिल भी नहीं रुकी, लेकिन उन्होंने आरक्षण की आड़ में समाज को जलाने का काम किया है। विधायक ने पूर्व सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने रोहतक को फूंका है, क्योंकि जब से उनकी कुर्सी गई है, तब से कांग्रेसी पागल हो गए हैं।