फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Khattar, CM badal and administrator will be welcome of PM modi

PM की अगुवाई करने पहुंचेंगे प्रशासक, खट्टर समेत कई दिग्गज

Sun, 24 Jan 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
CM Khattar, CM badal and administrator will be welcome of PM modi

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सलाहकार विजय देव और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री इन दिनों कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं। इस कारण हो सकता है वह एयरपोर्ट न पहुंच पाएं, लेकिन स्वागत सूची में उनका नाम डाला गया है।
विज्ञापन


पार्सल वैन से रेलवे स्टेशन पहुंची पीएम की बीएमडब्ल्यू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीएमडब्ल्यू-7 सीरीज की कार शनिवार को पार्सल वैन से चंडीगढ़ लाई गई। कार शुक्रवार को शाम छह बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की यह कार देश की सबसे सुरक्षित कार है। पीएम के लिए इस कार को विशेष तौर पर तैयार किया है। आतंकवादी संगठनों से खतरे के मद्देनजर जर्मनी की करोड़ों की लागत से तैयार बीएमडब्ल्यू में नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते शहर आएंगे। यह कार काफिले में आकर्षण का केंद्र होगी।

वहीं पीएम की गाड़ी के साथ चलने वाले बाकी तीन गाड़ियां भी विशेष तौर पर डिजाइन की गई हैं। ये गाड़ियां भारी भरकम हथियार और विस्फोटकों से होने वाले हमलों को रोकने की क्षमता के साथ ही विशेष सुविधाओं से लैस होंगी।

मोदी के बीएमडब्ल्यू-7 की खासियत
इस गाड़ी पर विस्फोटकों से लेकर अत्याधुनिक राइफल की गोलियां भी बेअसर हैं। अगर इसका पहिया पंक्चर हो जाए तो भी यह गाड़ी मीलों चल सकती है। अगर बीएमडब्ल्यू-7 में बम रख दिया जाता है या अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया जाता है तब भी इसके फ्यूज टैंक में विस्फोट नहीं होता। मोदी की कार में 760 लाइट इनफेंट्री हाई सिक्योरिटी एडीशन है। इसमें खास बात यह है कि विशेष रूप से बनाए गए दूर संचार और खुफिया तौर पर काम आने वाले उपकरण भी लगे हैं।

स्वागत करने आएंगे पंजाब-हरियाणा के ये मंत्री
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ के सीनियर नेताओं के अलावा हरियाणा की पूरी कैबिनेट, पंजाब सरकार में भाजपा के चार मंत्री और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी मौजूद रहेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है।

चंडीगढ़ से छह नेता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद, अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, रघुवीर लाल अरोड़ा, चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे, जबकि हरियाणा के सभी कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला के जिला अध्यक्ष स्वागत करने आएंगे।


वहीं पंजाब से मंत्रियों सहित कुल छह नेता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि उक्त सभी नेताओं और वीआईपी की सूची शुक्रवार को पीएमओ भेजी गई थी, जिस पर मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed