फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM inducts JJP spokesperson into BJP

Chandigarh News: जजपा प्रवक्ता को सीएम ने भाजपा में कराया शामिल

Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
CM inducts JJP spokesperson into BJP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में खींचने की तैयारी में लगी हुई है। पार्टी ने इसके लिए एक अभियान भी छेड़ रखा है। इसी के तहत भाजपा ने जजपा जिला अध्यक्ष व प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा को पार्टी में शामिल किया। शनिवार को भाग सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। सीएम ने संत कबीर आवास में पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर सीएम ने पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। भाग सिंह की पत्नी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी व अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed