{"_id":"580e4b144f1c1bba3cbc1c3e","slug":"cm-inaugurated-apple-market-and-farmers-market-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले सीएम ने किया सेब मंडी और किसान बाजार का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले सीएम ने किया सेब मंडी और किसान बाजार का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला को दीवाली के पहले कई तोहफे मिल गए। इनका उद्घाटन सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में किसान बाजार, सेब मंडी, ई-खरीद पोर्टल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने पहले टर्शरी उपचारित जल संयंत्र, माता मनसा देवी मंदिर के लिए दो लिफ्ट, राजकीय बहु तकनीकी-कम-मल्टी कौशल प्रशिक्षण केंद्र, मनसा देवी मंदिर विस्तारीकरण के लिए नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में 95.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जिले के लोगों को दीपावली का अनूठा तोहफा दिया। इसमें 3.3 एकड़ में 4.01 करोड़ से तैयार सेब मंडी और डेढ़ एकड़ में 20 लाख रुपये से तैयार किसान बाजार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसमें 84 स्टाल्स हैं। साथ ही कोल्ड चेन और ग्रेडिंग पैकिंग की सुविधा भी है। इसमें जैविक फल और सब्जियों के दो केंद्रों से न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सेब उत्पादकों और अन्य किसानों को अपनी उपज बेचने से मुनाफा होगा।
इससे ट्रेडर्स व उपभोक्ताओं को ताजा फल व सब्जियां उपलब्ध होंगी। साथ ही लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। इस मंडी में सीधे उत्पाद लाने वाले किसानों को मार्केट भाव से 20 फीसदी अधिक दिया जाएगा। जबकि खरीददारों को 20 फीसदी कम रेट में फल व सब्जियां मिलेंगी।
सीएम ने सेक्टर 20 में करीब 55 करोड़ से बनाए गए 25 एमएलडी समता के शहर के पहले टर्शरी उपचारित जल संयंत्र का उद्घाटन भी किया। इससे सिटी के प्रमुख पार्कों, गोल्फ कोर्स, हरित पट्टियों के अलावा सब्जियों के लिए उपचारित जल का उपयोग किया जा सकेगा।
सीएम ने मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड में 47 लाख रुपये से स्थापित की जाने वाली 20 व्यक्तियों की क्षमता की दो लिफ्ट का शिलान्यास भी किया। इस लिफ्ट के तैयार होने से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की सुविधा होगी। साथ ही मंदिर की रिटेनिंगवाल का भी शिलान्यास किया।
सीएम ने कौशल विकास मिशन को आगे बढ़ाते हुए और युवाओं को उनके हुनर के अनुरूप रोजगारपरक बनाने और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के अपने विजन के तहत हर जिले में एक बहु तकनीकी संस्थान खोलने की कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-26 में 33.58 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले राजकीय बहु तकनीकी-कम-मल्टी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया।
इस संस्थान के पूरा होने बाद जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सीएम ने किसान बाजार में ई-खरीद पोर्टल का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कई सब्जी विक्रेताओं व ग्राहकों से भी बात की, जो काफी संतुष्ट नजर आए।
उन्होंने कोल्ड चेन व ग्रेडिंग व पैकिंग सुविधा केंद्र का भी अवलोकन किया। उपभोक्ता किसान मंडी डॉट कॉम का अवलोकन कर सब्जियां ऑनलाइन भी मंगा सकेंगे। इस ई पोर्टल के माध्यम से कंज्यूमर आर्डर देकर कम से कम तीन सौ रुपये तक की सब्जी ले सकता है।
इस अवसर पर पर्यटन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की अध्यक्षा कृष्णा गहलावत, जिला परिषद चेयरमैन रितु सिंगला, पंचकूला पुलिस आयुक्त डॉ. आरसी मिश्रा, डीसी डॉ. गरिमा मित्तल, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मीडिया प्रभारी वरिंदर गर्ग के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।