फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM honored Yuzvendra Chahal.

Chandigarh News: सीएम ने युजवेंद्र चहल का किया सम्मान

Thu, 11 Jul 2024 07:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
CM honored Yuzvendra Chahal.
सीएम नायब सिंह सैनी बोले - ऐसे ही हरियाणा का नाम रोशन करते रहें
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वीरवार को टी-20 क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का सम्मान किया। सीएम नायब सिंह ने गुरुग्राम में चहल को विश्व कप जीतने की बधाई दी और स्मृति चिह्न व शॉल से सम्मानित कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। चहल को मेडल पहनाते हुए सीएम ने कहा वह इसी तरह से हरियाणा का नाम रोशन करते रहें। मुख्यमंत्री ने हरियाणवी लहजे में कहा कि हरियाणा के बगैर किसी भी खेमे में झंडी कोनी पाटती। कहा कि पैरालंपिक व अन्य खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक अभिनंदन समारोह भी होगा। इसमें हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों की धरती है और आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतरीन रूप से करते हैं। इस दौरान चहल ने बताया कि उनका परिवार जींद से हैं, मगर पिछले चार सालों से वह गुरुग्राम में रह रहे हैं। मुलाकात के दौरान उनके पिता कृष्ण कुमार चहल और उनकी मां सुनीता कुमारी चहल मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि युजवेंद्र चहल शतरंज और क्रिकेट दोनों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed