फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM gives green signal to development works of crores in Panchkula, Kalka

पंचकूला, कालका में करोड़ों के विकास कार्यों को सीएम ने दी हरी झंडी

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
CM gives green signal to development works of crores in Panchkula, Kalka
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : File Photo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला और कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें पंचकूला में अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर सेक्टर-19 लेवल क्रासिंग पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण करना, डंपिंग क्षेत्र को सेक्टर 23, पंचकूला से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना और कचरा उपचार संयंत्र का निर्माण करना, पंचकूला की आंतरिक सड़कों की रि-कारपेटिंग करना, कालका में पंजीरी प्लांट और मिनी मिल्क प्लांट स्थापित करना और घग्गर नदी पर छट-पूजा घाट का निर्माण करना शामिल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री ने 54 विकास कार्यों की घोषणा की है, जिनमें से सेक्टर-19 पंचकूला के लिए और 35 कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में विकसित झील की भांति पंचकूला में घग्गर नदी पर छठ-पूजा घाट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सेक्टर 12ए में सिविल डिस्पेंसरी की मरम्मत, सेक्टर 26 व 27 चौक को संत कबीर चौक का नाम देने, सेक्टर-19 में रेहड़ी मार्केट के आवंटन, गांव खड़क मंगोली में पानी के मुद्दों को सुलझाने, गांव मंतनवाला से नारायणगढ़ तक सड़क को चौड़ा करने, राजकीय उच्च विद्यालय बुंगा का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करने और राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और खड़ग मंगोली झुग्गी-झोपड़ी कालोनियों के पुनर्वास की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका विधानसभा के विकास कार्य

CM gives green signal to development works of crores in Panchkula, Kalka
सीएम खट्टर - फोटो : File Photo
इसके अतिरिक्त पंचकूला में नगर निगम भवन का निर्माण किया जाएगा। पंचकूला प्रवेश बिंदुओं के सौंदर्यीकरण के अलावा, शहर के प्रत्येक सेक्टर में सहज सफाई केंद्र का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंचकूला के सेक्टर 12ए में बस शेल्टर का निर्माण करने और आयरन रेलिंग लगाने, लेबर कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और गगनचुंबी सोसाइटिस में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की खरीद करने की भी घोषणा की।

कालका विधानसभा के विकास कार्य
कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव कजियाना में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुररानी को रेफरल इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा। अन्य कार्यों में रायपुररानी में पुलिस स्टेशन के नए भवन का निर्माण, समनवा में जन स्वास्थ्य नलकूप के लिए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना, प्रेमपुरा और नटवाल में नलकूपों की स्थापना, बड़शेर से थापली तक सड़क का निर्माण, लिंक रोड से धर्मपुर हरिजन बस्ती तक सड़क की मरम्मत, पिंजौर में शिवालिक विकास बोर्ड की सड़क का निर्माण, खेड़ा सीताराम में पुलिया एवं जल निकासी की मरम्मत और गांव माजरा मेहताब में बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा के निकट बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर की स्थापना करना शामिल हैं।

इसी प्रकार मनोहर लाल ने पिंजौर के गांव धतोगड़ा में स्कूल का दर्जा बढ़ाने, कागुवाला तक धर्मपुर कालका सड़क का निर्माण करने, गांव भोगपुर के हरिजन बस्ती में सड़क का निर्माण करने, पिंजौर में इंटरलॉक पेवर ब्लॉक फिक्स करवाने, लेखू कॉलोनी, वार्ड 3, पिंजौर में पार्क और नाले का निर्माण करने और गांव टिपरा में सेंट थॉमस स्कूल से सुखदेव और राम अवतार से नानक राणा तक सीसी सड़कों का निर्माण करने, हिमशिखा कॉलोनी वार्ड 5 और पिंजौर में कुछ अन्य वार्डों में सीसी रोड का निर्माण, वार्ड 5 में गांव ईशर नगर और पालिका मार्केट में शौचालयों का निर्माण,  मोटर मार्केट चंडीमंदिर वार्ड 6 में शौचालयों का निर्माण और पिंजौर में कुछ अन्य सड़कों के निर्माण की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed