{"_id":"5c869d33bdec22141a4a0c0e","slug":"cm-flying-raid-on-seeds-shop-in-many-places-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कई बीज भंडारों पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कई बीज भंडारों पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, दो युवक हिरासत में
Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को मिलने वाली खाद, बीज और कीटनाशक में मिलावट की शिकायतों पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने प्रदेश में कई गोदामों में छापे मारे। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भारी मात्रा में छह माह पूर्व चेमिनोवा कंपनी का एक्सपायर कीटनाशक बरामद किया। साथ ही रीपैकिंग कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। गोदाम संचालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम को प्रदेश में कई स्थानों से एक्सपायरी डेट व घटिया किस्म की खाद और बीज बाजार में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कई दुकानों की जांच पड़ताल की। सोनीपत जिले में संयुक्त टीम ने करीब 32 दुकानों से सैंपल लिए। जींद के डीएसपी रविंद्र कुमार की अगुवाई में पिहोवा में अरुणाय रोड स्थित एक गोदाम पर टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
जहां से भारी मात्रा में एक्सपायारी डेट की कीटनाशक बरामद किया गया। गोदाम संचालक द्वारा एक्सपायरी डेट के कीटनाशक का लेबल बदल कर रीपैक कर मार्केट में बेचा जा रहा था। टीम दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। टीम को दिल्ली के बवाना में रोहतक के व्यक्ति द्वारा नकली कीटनाशक बनाने की जानकारी मिली, जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
इधर, फतेहाबाद के भूना में भी सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अनाजमंडी की कई दुकानों में छापे मारे। टीम ने खाद-बीज के स्टाक, बिलों एवं लाइसेंस आदि की जांच की। इसी तरह चरखी दादरी में सीएम फ्लाइंग ने दो बीज भंडारों से कीटनाशकों के सैंपल लिए और जांच के लिए कृषि विभाग की प्रयोगशाला में भेजे। छापे से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार दुकान बंद कर चले गए।