फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Charanjit Singh Channi targeted the opposition parties in Pathankot

पठानकोट पहुंचे सीएम चन्नी: विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की रैलियों में शादी तो दूसरी पार्टियों की रैली में भोग जैसा माहौल

Fri, 24 Dec 2021 05:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

पठानकोट पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की रैलियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पंडाल छोटे पड़ रहे हैं लेकिन विपक्षी दलों की रैलियों में माहौल भोग जैसा होता है।

विज्ञापन
CM Charanjit Singh Channi targeted the opposition parties in Pathankot
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विरोधी दलों पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस की रैलियों में लोग ढोल नगाड़े लेकर ऐसे पहुंचते हैं जैसे शादी में आए हों। वहीं आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा की रैलियों में ऐसा लगता है जैसे किसी का भोग हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भर की रैलियों में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। जितना मर्जी बड़ा पंडाल लगाओ जगह कम पड़ जाती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पठानकोट विधायक अमित विज की ओर से ट्रक यूनियन में आयोजित रैली में पहुंचे थे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी भी रैली में पहुंचीं। सीएम चन्नी ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में सस्ता पेट्रोल, मुफ्त बिजली के झूठे दावे कर रहे हैं। केजरीवाल को चाहिए कि वह पहले दिल्ली में पेट्रोल के रेट को कम करें। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स, मंहगा डीजल पेट्रोल, बिजली बिल, पानी सीवरेज के बिल के साथ कई प्रकार के बोझ पंजाब की जनता पर थे। लोगों की चादर छोटी थी और पैर बाहर निकल रहे थे। सीएम ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसी मुसीबत झेली हैं। इसी वजह से राहत देने के लिए कई फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने विधायक अमित की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये पैकेज की नौकरी छोड़कर अमित विज राजनीति में आ गए। पहली बार टिकट दी तो मुझे गलत लगा था। अब महसूस हो रहा है कि इनमें जनता की सेवा करने का जज्बा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल और कैप्टन में अमीरी की सांझ
मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल और कैप्टन के परिवार में अमीरी की सांझ है। सब आपस में मिले हुए हैं। पैसे ने इन्हे एक दूसरे से मिलने को मजबूर कर दिया। अब मिडिल क्लास लोगों की सरकार है। अब सभी मिडिल क्लास और गरीबों को एकजुट होना चाहिए। हम सब एकजुट होकर ही आगे बढ़ सकते हैं। सीएम चन्नी ने कहा कि मैं भी अपकी तरह आम नागरिक हूं। पंजाब का हर व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री समझे और अपनी ही सरकार समझे। उन्होंने कहा कि जिसकी कोई सिफारिश नहीं, उसकी सिफारिश खुद चन्नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed