{"_id":"620b993167d4fa401d7a3b24","slug":"cm-channi-navjot-sidhu-and-bikram-majithia-unable-to-save-their-seats-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: चन्नी, सिद्धू और मजीठिया अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे, लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: चन्नी, सिद्धू और मजीठिया अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे, लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
Tue, 15 Feb 2022 05:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Feb 2022 05:54 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शराब के ठेकों को लेकर शोर मचाया जा रहा है। पहले कई ऐसे इलाके थे, जहां ठेके नहीं थे। कई जगहों पर ठेकों की संख्या ज्यादा थी। अब नई नीति में सभी स्थानों पर ठेकों की संख्या बराबर कर दी गई है। जिसके बाद ठेकों की कुल संख्या 850 से घटकर 846 हो गई है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट चमकौर साहिब और भदौड़ हार रहे हैं। वैसे ही अमृतसर पूर्वी सीट भी आप ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया दोनों ही हारेंगे। वहां से आप उम्मीदवार जीतेगा। उन्होंने कहा कि आप की तरफ से एक बार नहीं बल्कि तीन बार सर्वे करवाया गया है कि सिद्धू और मजीठिया हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक चैनल के जरिए पहले लिखकर दे चुके हैं कि चन्नी अपनी दोनों सीट हार रहे हैं।
विज्ञापन
नशे के मुद्दे पर सुरक्षा अधिकारियों को लिया निशाने पर
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नशा बॉर्डर के पार से आता है। ड्रोन बॉर्डर पार से आ रहे है। सारे टिफिन बम बॉर्डर पार से आते है। उन्होंने कहा कि मुंबई में जो बम ब्लास्ट हुआ था उसके लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि कुछ भ्रष्ट कस्टम अधिकारियों ने आतंकवादियों को आरडीएक्स लाने के लिए मंजूरी दी थी। बार्डर पर बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसिया रहती हैं। केजरीवाल ने कहा कि उधर के कुछ लोग इधर के कुछ लोगों को खरीदकर अपने नापाक मंसूबों में सफल होते है। उन्होंने सीधे-सीधे तो किसी का नाम नहीं लिया पर बातों ही बातों में बीएसएफ को निशाना बनाया।
विज्ञापन
ईमानदार सरकार आएगी तो लगेंगे ईमानदार पुलिस अधिकारी
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और बॉर्डर स्टेट के अंदर एक ईमानदार सरकार बननी चाहिए। ईमानदार सरकार आएगी तो वह बिकेगी नहीं और सुरक्षा सही तरीके से कर पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ईमानदार होगी तो न नशा आएगा और न बम आएंगे। बेअदबी करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
बरगाड़ी कांड में समय पर सजा दे दी जाती तो श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना न होती। उन्होंने कहा कि बेअदबी के दोषी काफी ताकतवर हैं, इन दोनों पार्टियों के रिश्तेदारों में तो शादियां होती हैं तो वह पंजाब का भला कैसे करेंगे। वह एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सीएम होगा तो पैसे लेकर अधिकारियों को तैनात करेगा। अगर अधिकारी पैसे देकर तैनाती लेंगे तो वह भ्रष्टाचार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में सरकार बनी थी तो कहते थे कि सरकारी शिक्षक काम नहीं करते, अब उन साठ हजार शिक्षकों ने ही शिक्षा की क्रांति ला दी है।
संसद में तो झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सब इकट्ठा होकर आम आदमी पार्टी को पंजाब में आने से रोक रहे हैं लेकिन लोग फतवा जारी करेंगे और पंजाब में आप की सरकार बनेगी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री संसद में तो झूठ बोलते हैं। देश के गृहमंत्री गलत तरीके की बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, सिर्फ उनके खिलाफ बेतुके बयान देते हैं।