फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Captain on Rahul Gandhi nominations for Cong president

नामांकन में पहुंचे सीएम कैप्टन, बोले- बचपन से जानता हूं, अच्छे पीएम बन सकते हैं राहुल

Mon, 04 Dec 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
CM Captain on Rahul Gandhi nominations for Cong president
Punjab CM Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo

दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के कई सीनियर नेता समेत पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहुंचे है। इस मौके पर सीएम कैप्टन ने कहा है कि राहुल का अध्यक्ष बनाना पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। वह एक अच्छे प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि वह उपाध्यक्ष को शीर्ष पद के लिए नामांकित करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्हें आशा है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर बढ़िया काम करेंगे। सीएम ने कहा कि वह राहुल को बचपन से जानते हैं। वह उस समय उनको देख कर कह सकते थे कि यह लड़का एक दिन शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा। राहुल को अध्यक्ष बनाना अच्छा संकेत है। पिछले कुछ दिनों के दौरान गुजरात में राहुल का प्रदर्शन उनका मजबूत नेतृत्व दर्शाता है। गुजरात की चुनावी रैलियों में राहुल गांधी के विचार सुनने केलिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल परिपक्व और सक्षम राजनीतिज्ञ : अमरिंदर 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी ने कई अवसरों पर बेहतर राजनीति सूझबूझ दर्शाया है, जो कांग्रेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। राहुल को शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने उम्मीद जताई कि वह पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। राहुल को परिपक्व राजनीतिज्ञ बताते हुए सीएम ने इसे सही दिशा में उठाया कदम बताया। जो कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में नया जोश भरने में सहायक होगा। नौजवान वर्ग पार्टी से जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed