फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann will visit native village of Martyr Kartar Singh Sarabha

Ludhiana: शहीद करतार सिंह सराभा को CM मान ने दी श्रद्धांजलि, कई बड़े एलान भी किए

Wed, 16 Nov 2022 10:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 10:07 AM IST
सार

पैतृक गांव सराभा में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे और वह शहीद दिवस को समर्पित  खेल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann will visit native village of Martyr Kartar Singh Sarabha
पंजाब सीएम भगवंत मान ने शहीद करतार सिंह सराभा को किया नमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार से स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और अन्य महान शहीदों को भारत रत्न अवार्ड देने की मांग की है। यह मांग सीएम मान ने बुधवार को शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के अवसर पर शहीद के पैतृक गांव में की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय और अन्यों को भारत रत्न अवार्ड देने से इस अवार्ड की शोभा और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह महान शहीद इस अवार्ड के असली हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने देश को विदेशी गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इन महान शहीदों को यह अवार्ड दिया जाए। भगवंत मान ने शहीद करतार सिंह सराभा को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।  
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशों से मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया। केंद्र सरकार ने इस संबंध में पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दी है। भगवंत मान ने कहा कि हवाई अड्डों, यूनिवर्सिटियों और अन्य संस्थाओं के नाम इन शहीदों के नाम पर रखना शहीदों की विरासत को लंबे समय तक कायम रखने के लिए काफी अहम है। राज्य सरकार हलवारा हवाई अड्डे के सिविल एयर टर्मिनल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करेगी। करीब 161 एकड़ क्षेत्रफल में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस कार्य को मुकम्मल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से पंजाब की एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और इससे समय एवं पैसा बचेगा और यात्रियों की परेशानी खत्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने उम्मीद जताई की कि इस सिविल एयर टर्मिनल से राज्य खासकर लुधियाना जिले की आर्थिक तरक्की को बढ़ावा मिलेगा। इससे जहां तरक्की के नए रास्ता खुलेंगे वहीं राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम ने गांव सराभा में स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को ‘स्कूल ऑफ एमीनेंस’ के तौर पर विकसित करने का एलान किया। 

यह प्रयास सही मायनों में इस शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भगवंत मान ने दोहराया कि उनकी सरकार शहीद करतार सिंह सराभा के सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ते हुए वतन की आजादी के लिए महान बलिदान दिया। 


उन्होंने कहा कि ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ इस दिशा में सार्थक प्रयास है और यह खेल गुरुवार को लुधियाना में खत्म हो रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन खेलों ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान किया है। लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में इन खेलों के समाप्ति समारोह में लोगों को शामिल होने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरातन शान को बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत ही यह खेल करवाए जा रहे हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक घर जाकर शहीद को श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस अवसर पर विधायक मदन लाल बग्गा, हाकम सिंह ठेकेदार, हरदीप सिंह मुंडिया, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही, आप के सीनियर नेता डॉ. के एनएस कंग, देहाती के प्रधान हरभुपिंदर सिंह धरोड़, लुधियाना रेंज के आईजी डॉ. कौस्तुभ शर्मा, डीसी सुरभि मलिक, कर्नल (रीटा) मनदीप ग्रेवाल के साथ शहीद करतार सिंह स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed