{"_id":"62a89f3d3067fc28613429a6","slug":"cm-bhagwant-mann-launched-online-learning-driving-license-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: पंजाब में अब बनेंगे ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सीएम मान ने पोर्टल की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: पंजाब में अब बनेंगे ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सीएम मान ने पोर्टल की शुरुआत की
Tue, 14 Jun 2022 08:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:25 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसके अलावा अगर लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को प्रदेशवासियों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की। इससे आम लोग अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर केवल एक क्लिक करके लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे इच्छुक लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से अपने घरों में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आरटीए कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी। मान ने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
ऐसे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड करते समय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता ऑनलाइन टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इससे उन लोगों के कीमती समय की बचत होगी, जिनको पहले लाइसेंस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।