फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann felicitated five leading farmers for their contribution in agriculture at Kisan Mela in PAU

Ludhiana: पीएयू में चल रहे किसान मेले में पहुंचे सीएम भगवंत मान, पांच अग्रणी किसानों को किया सम्मानित

Fri, 15 Sep 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले की सरकारें अपने फायदे के लिए तरह-तरह के घोटाले करती थी लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा था। लेकिन हमने इन सब पर नकेल डाली है। इसके चलते ही लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है। बिजली बोर्ड की सब्सिडी का पैसा लगातार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann felicitated five leading farmers for their contribution in agriculture at Kisan Mela in PAU
पीएयू में किसानों को सम्मानित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में दूसरे दिन सीएम भगवंत मान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पांच अग्रणी किसानों को खेती में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियां बताई। इनमें खास तौर पर पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री करने और आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक खोलने का जिक्र किया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब की सड़कों की बेहतरीन के लिए किए गए कार्यों और भ्रष्टाचार पर डाली गई नकेल के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे लोगों के साथ किए थे उनमें से अधिकतर वादों को पहले चरण में ही पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार आते ही हमने पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा पूरा किया। इसके चलते आज पंजाब में 85 फीसदी लोगों का बिजली का बिल नहीं आता है। जीरो बिल आ रहा है। यह पंजाबियों को अब तक की सबसे बड़ी देन है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्नल मनप्रीत सिंह: मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर पिता को किया सैल्यूट, सिसक उठा पूरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अपने फायदे के लिए तरह-तरह के घोटाले करती थी लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा था। लेकिन हमने इन सब पर नकेल डाली है। इसके चलते ही लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है। बिजली बोर्ड की सब्सिडी का पैसा लगातार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार विकास के और आयाम स्थापित करेगी। इससे लोगों का भला होगा और पंजाब का तेजी से विकास होगा। मान ने 640 मोहल्ला क्लीनिकों को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा आज 50 लाख से अधिक लोग इन मोहल्ला क्लीनिकों से अपना फ्री उपचार करवा चुके हैं। आने वाले समय में और भी मोहल्ला क्लीनिक खोलने का उन्होंने भरोसा दिया। मान ने कहा कि पंजाब की सेहत को दुरुस्त बनाना भी हमारा काम है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए भी सरकार जोरदार प्रयास कर रही है। हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत लगी है उसे दूर किया जा रहा है। पुलिस नशे के सौदागरों को लगातार गिरफ्तार कर रही है और जेल में डाल रही है। 

भगवंत मान ने बिना नाम लिए पूर्व सरकारों के कुछ बड़े नेताओं के बारे में कहा कि पूर्व सरकार के समय पंजाब में खूब भ्रष्टाचार हुआ। पंजाब को दोनों हाथों से लूट गया। कोई भी काम बिना पैसे के लिए दिए नहीं होता था लेकिन आज पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल डाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed