फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann became emotional on demise of Punjabi actor Jaswinder Bhalla

'छनकटियां की झंकार के खामोश होने से दुखी':अभिनेता जसविंदर भल्ला के निधन पर CM मान ने जताया दुख, की भावुक पोस्ट

Fri, 22 Aug 2025 12:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेजोड़ हास्य शैली और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले भल्ला ने कैरी ऑन जट्टा, नौकर वोहटी दा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann became emotional on demise of Punjabi actor Jaswinder Bhalla
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन व दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जसविंदर भल्ला 65 वर्ष के थे। भल्ला के निधन पर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री समेत तमाम कलाकार शोक जता रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भल्ला के निधन पर दुख जताते हुए भावुक संदेश लिखा है। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा... छनकटियां की झंकार के खामोश होने से मन दुखी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिखा कि जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। छनकटियां की झंकार के खामोश होने से मन दुखी है.. वाहेगुरु उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में बसेंगे।
विज्ञापन

 


बता दें कि जसविंदर भल्ला पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा गई है। जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी। 

CM Bhagwant Mann became emotional on demise of Punjabi actor Jaswinder Bhalla
जसविंदर भल्ला के घर से बाहर आते पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : संवाद

भल्ला का अंतिम संस्कार कल (शनिवार) को मोहाली के बलौंगी के श्मशान घाट में किया जाएगा। जसविंदर भल्ला के घर पर नेताओं और कलाकारों का आना शुरू हो गया है। भल्ला के पड़ोसी व पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू उनके घर पर शोक प्रकट करने पहुंचे हैं। 

आम आदमी पार्टी (आप) ने अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला के निधन पर दुख जताया है। आप की तरफ से कहा गया कि भल्ला के निधन पर उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ दुःख साझा करती है। 'छनकाटे' के माध्यम से पंजाबी कॉमेडी की नई उड़ान से लेकर सिनेमा में निभाई गई यादगार भूमिकाओं तक, उनकी हंसी पंजाबियत, सच्चाई और समाज के रंगों से जुड़ी रही। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

CM Bhagwant Mann became emotional on demise of Punjabi actor Jaswinder Bhalla
विस स्पीकर ने भल्ला के साथ साझा की तस्वीर। - फोटो : संवाद
बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जसविंदर भल्ला के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अपनी कला के जरिए हंसी बिखेरने वाली बुलंद आवाज जसविंदर भल्ला हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं। जसविंदर भल्ला ने न सिर्फ कॉमेडी के जरिये लोगों को हंसाया, बल्कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जरिये खेती-किसानों को समृद्ध बनाने में भी योगदान दिया। अपनी कला की बदौलत वह हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में बसे रहेंगे।

 

जसविंदर भल्ला के घर पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल और प्रीत हरपाल
जसविंदर भल्ला के निधन पर मोहाली स्थित उनके घर पर कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला लगा हुआ है। पंजाब सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, प्रीत हरपाल समेत अन्य कलाकार भल्ला के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंचे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed