फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cm badal, punjab cm badal, cm prakash singh badal, syl controversy, bathinda, punjab

SYL को लेकर कांग्रेस और 'आप' पर भड़के बादल, कही तीखी बातें

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
cm badal, punjab cm badal, cm prakash singh badal, syl controversy, bathinda, punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और आप पर जमकर भड़ास निकाली। मुख्यमंत्री बादल का कहना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी है। दोनों पार्टियां पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं। इसके चलते उक्त पार्टियां सूबे का भला नहीं कर सकती। सीएम ने वीरवार को एडवांस कैंसर डायग्नोस्टिक ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसके बाद एक प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने दोनों पार्टियों पर धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनको देश विरोधी बताया। मुख्यमंत्री ने एसवाईएल का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और आप का स्टैंड अलग-अलग रहा है। दोनों ही एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के पक्ष में नहीं है। मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बादल का कहना था कि सच्चा इंसान ऐसी गलती नहीं कर सकता। कुछ लोगों ने देशवासियों की भावनाएं भड़काने के लिए पहले पवित्र ग्रंथों का अपमान किया।
विज्ञापन


एसवाईएल खत्म नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह के बाद प्रतिपक्ष के पूर्व नेता सुनील जाखड़ द्वारा मरण व्रत पर बैठने की घोषणा के सवाल पर बादल का जवाब था कि जाखड़ तजुर्बेकार नेता हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसमें राज्य सरकार क्या कर सकती हैं। जब इंदिरा गांधी ने एसवाईएल की शुरुआत की थी, तब अकाली विरोध करते हुए जेल गए थे और कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी पर ही पंजाब की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है। अगर पंजाब के पास पर्याप्त पानी होगा तो इसे किसान के साथ आढ़ती, स्पिनिंग मिल, जिनिंग फैक्ट्रियों सहित अन्य धंधों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्री ज्यादा होने के सवाल पर मुख्यमंत्री का जवाब था कि मंत्रिमंडल बनाना प्रधानमंत्री का अधिकार है। अकाली दल एनडीए एक पार्ट है। बठिंडा में एम्स कब तक बनने के सवाल पर सीएम बादल का कहना था कि यह प्रकरण केंद्र सरकार के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed