{"_id":"57dd58b34f1c1bd138d47893","slug":"cm-badal-attacks-on-aam-aadmi-party-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बादल ने कहा, बिखर चुकी है आप, चुनाव तक हो जाएगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बादल ने कहा, बिखर चुकी है आप, चुनाव तक हो जाएगी खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है और चुनाव तक यह खत्म हो जाएगी। बादल शनिवार को अमरगढ़ के गांव लसोई में संगत दर्शन करने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं गांवों के विकास के लिए ग्रांटों के चेक बांटे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पहले ही दो सांसद छोड़ गए, फिर प्रदेश कनवीनर ने इसे अलविदा कहा और अब रोजाना ही इसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जो इसके जल्द खत्म होने का सूचक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मौकापरस्त लोगों का नापाक गठबंधन है जो ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते सीएम बादल ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर राज्य का कभी ना पूरा होने वाला नुकसान किया है और अपने कार्यकाल दौरान लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटकर अपना उल्लू सीधा किया है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, हलका विधायक इकबाल सिंह झुंदा, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, एसजीपीसी सदस्य जैपाल मंडियां, जसवीर सिंह दिओल, बीबी परमजीत कौर विर्क, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद मौजूद थे।