फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh targeted on Akali Dal in lambi rally

बरगाड़ी कांड पर बादलों पर बरसे सीएम अमरिंदर सिंह, कहा- कानूनी प्रक्रिया के तहत मिलेगी सजा

Sun, 07 Oct 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब) Updated Sun, 07 Oct 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh targeted on Akali Dal in lambi rally
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुक्तसर में कांग्रेस ने  रैली का आयोजन किया। रैली में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। मुक्तसर के मंडी किलियांवाली में रविवार को आयोजित रैली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बरगाड़ी, बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को न पता होना शर्म की बात है। 

विज्ञापन


अगर मुख्यमंत्री को यही नहीं पता कि उसके सूबे में क्या हो रहा है तो उसे कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है। कैप्टन ने कहा कि अब बादल झूठ बोलकर बचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि बरगाडी कांड के बारे में बादलों को पता था। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी कांड की जांच एसआईटी कर रही है और अगर उस जांच में बादलों की शमूलियत पाई गई, तो बादलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

CM Amarinder Singh targeted on Akali Dal in lambi rally
लंबी में आयोजित रैली
इस दौरान कैप्टन ने मंच से 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में लोकसभा की सभी तेरह सीटें कांग्रेस जीतेगी। कैप्टन ने कहा कि दो दिन पहले ही उनकी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की पार्टी हाईकमान से मीटिंग हुई है। उन्होंने हाईकमान को साफ कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान पंजाब में कांग्रेस को किसी भी पार्टी से गठबंधन की जरूरत नहीं। कांग्रेस अपने दम पर ही लोकसभा चुनाव लडे़गी। 

CM Amarinder Singh targeted on Akali Dal in lambi rally
रैली में मौजूद सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कैप्टन ने कहा कि बादल पिता पुत्र एक बार भी बरगाड़ी कांड के पीड़ितों से मिलने नहीं गए। सिर्फ पंथ के नाम पर राजनीति करते रहे। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय खूब नशा बिका और रेत माफिया के अलावा अन्य कई माफियाओं ने जन्म लिया। यह सब बादलों की देन है। कांग्रेस सरकार के बनते ही एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई के तहत अब तक साढ़े छह सौ किलो हेरोइन पकड़ ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल को पता था कि नशा कहां से आता है पर इन्होंने रोकने का प्रयास नहीं किया। 

कैप्टन ने दावा किया कि उनकी सरकार की तरफ से हर वादा पूरा किया जा रहा है। सूबे में हर रोज 800 नौकरियां दी जाती हैं। खजाना खाली होने के बावजूद पंजाब के किसानों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। कांग्रेस सरकार के आते ही किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ गई है। अकाली सरकार के समय फसलों को सफेद मक्खी ने ही मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed