{"_id":"5bba175b867a55686d3bd04f","slug":"cm-amarinder-singh-targeted-on-akali-dal-in-lambi-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी कांड पर बादलों पर बरसे सीएम अमरिंदर सिंह, कहा- कानूनी प्रक्रिया के तहत मिलेगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी कांड पर बादलों पर बरसे सीएम अमरिंदर सिंह, कहा- कानूनी प्रक्रिया के तहत मिलेगी सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुक्तसर में कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया। रैली में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। मुक्तसर के मंडी किलियांवाली में रविवार को आयोजित रैली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बरगाड़ी, बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को न पता होना शर्म की बात है।
विज्ञापन
अगर मुख्यमंत्री को यही नहीं पता कि उसके सूबे में क्या हो रहा है तो उसे कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है। कैप्टन ने कहा कि अब बादल झूठ बोलकर बचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि बरगाडी कांड के बारे में बादलों को पता था। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी कांड की जांच एसआईटी कर रही है और अगर उस जांच में बादलों की शमूलियत पाई गई, तो बादलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
लंबी में आयोजित रैली
इस दौरान कैप्टन ने मंच से 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में लोकसभा की सभी तेरह सीटें कांग्रेस जीतेगी। कैप्टन ने कहा कि दो दिन पहले ही उनकी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की पार्टी हाईकमान से मीटिंग हुई है। उन्होंने हाईकमान को साफ कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान पंजाब में कांग्रेस को किसी भी पार्टी से गठबंधन की जरूरत नहीं। कांग्रेस अपने दम पर ही लोकसभा चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन
रैली में मौजूद सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कैप्टन ने कहा कि बादल पिता पुत्र एक बार भी बरगाड़ी कांड के पीड़ितों से मिलने नहीं गए। सिर्फ पंथ के नाम पर राजनीति करते रहे। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय खूब नशा बिका और रेत माफिया के अलावा अन्य कई माफियाओं ने जन्म लिया। यह सब बादलों की देन है। कांग्रेस सरकार के बनते ही एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई के तहत अब तक साढ़े छह सौ किलो हेरोइन पकड़ ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल को पता था कि नशा कहां से आता है पर इन्होंने रोकने का प्रयास नहीं किया।
कैप्टन ने दावा किया कि उनकी सरकार की तरफ से हर वादा पूरा किया जा रहा है। सूबे में हर रोज 800 नौकरियां दी जाती हैं। खजाना खाली होने के बावजूद पंजाब के किसानों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। कांग्रेस सरकार के आते ही किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ गई है। अकाली सरकार के समय फसलों को सफेद मक्खी ने ही मार दिया था।
कैप्टन ने दावा किया कि उनकी सरकार की तरफ से हर वादा पूरा किया जा रहा है। सूबे में हर रोज 800 नौकरियां दी जाती हैं। खजाना खाली होने के बावजूद पंजाब के किसानों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। कांग्रेस सरकार के आते ही किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ गई है। अकाली सरकार के समय फसलों को सफेद मक्खी ने ही मार दिया था।