फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CLU proposal for village land gets approval.

Chandigarh News: गांवों की जमीन के लिए सीएलयू प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
CLU proposal for village land gets approval.
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में शहर के ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन के लिए चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) की अनुमति देने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वार्ड नंबर-8 के पार्षद हरजीत सिंह ने यह टेबल एजेंडा मेयर को सौंपा, जिस पर सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर किए और सदन ने इसे मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

प्रस्ताव में चंडीगढ़ प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएलयू नीति लागू करने की मांग की गई है, ताकि गांवों के लोग अपनी जमीन का उपयोग आवासीय, व्यावसायिक और अन्य विकास कार्यों के लिए कर सकें। पार्षद हरजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा भूमि उपयोग संबंधी प्रतिबंधों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक और सामाजिक विकास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सीएलयू की अनुमति मिलती है तो रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय विकास को गति मिलेगी और भूमि मालिक अपनी संपत्ति का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। प्रस्ताव में प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल्द सीएलयू नीति बनाकर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई है, ताकि गांवों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed