{"_id":"5732248e4f1c1bb955919d21","slug":"clta-aaeta-series-tennis-tournament-players-reached-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट: अब सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट: अब सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
टेनिस
प्रिंसी, यामिनी, शशिकांत समेत कई अन्य खिलाड़ी सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में खेला जा रहा हैं। मंगलवार को प्री- क्वार्टर फाइनल के लिए मैच ख्रेले गए।
विज्ञापन
लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में प्रिंसी ने जपजोत कौर को 6-0,6-0 से, यामिनी ने ज्योत्सना यादव को 6-1,6-1 से, सोहनी ने मिलानी शर्मा को 6-3,6-3 से,हरलीन कौर ने प्रभजोत कौर को 6-0,6-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं लड़काें के अंडर 16 वर्ग में शशिकांत राजपूत ने दिव्यांश को 7-5,6-1 से, सर्वेश ने उदित को 7-5,6-2 से, उदयवीर सिंह ने सहजपुण को 6-2, 2-6 और 6-1 से, भूपिंदर ने अजय सिंह को 6-1,6-0 से, नरेश ने सहज नग्गल को 6-2,6-3 से, श्रुत मोहन ने अभिषेक को 6-3,6-2 से, युवराज सिंह ने प्रणव चोपड़ा को 6-1,6-2 से, अभय मोहन ने प्रवीण कुमार को 3-6,6-2,6-4 से हरा दिया।
विज्ञापन