फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloudy with periodic rain again today and tomorrow, the day could be the rain

आज और कल फिर छाएंगे बादल, इस दिन हो सकती है बारिश

Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cloudy with periodic rain again today and tomorrow, the day could be the rain
अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

सिटी ब्यूटीफुल का मौसम मंगलवार दोपहर अचानक से बदल गया। बादल छाने के साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। 

विज्ञापन


बुधवार व वीरवार को भी बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी व बारिश से भी तापमान में कमी आएगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तो कमी आएगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक दर्ज नहीं की गई है कड़ाके वाली ठंड

Cloudy with periodic rain again today and tomorrow, the day could be the rain
अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

अगले दो दिन न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक नोट किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। तीसरे दिन यानी शुक्रवार से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

अभी तक दर्ज नहीं की गई है कड़ाके वाली ठंड
चंडीगढ़ में अब तक कड़ाके वाली ठंड महसूस नहीं की गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

जबकि बीते सालों में आमतौर पर 25 दिसंबर से लेकर 2 दो जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाता रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दफा वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी कमजोर रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, लेकिन वे काफी ऊपर थे। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed