फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloudy skies, no change in temperature

Chandigarh News: बादल छाए रहे, तापमान में नहीं आया बदलाव

Tue, 10 Feb 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies, no change in temperature
पश्चिमी विक्षोभ बेअसर, चंडीगढ़ में मौसम सामान्य
विज्ञापन

बादल छाए रहे, तापमान में नहीं आया बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित, अगले कुछ दिन चंडीगढ़ में मौसम रहेगा स्थिर, हवा साफ, शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंचा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बावजूद चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया जिससे ठंड या गर्मी में कोई बड़ा अंतर महसूस नहीं हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन में हल्की धूप भी निकलती रही जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है लेकिन इसका सीधा असर चंडीगढ़ पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बना रह सकता है लेकिन दिन में मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मौसम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता के लिहाज से भी शहरवासियों को राहत मिली है। सोमवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। अलग-अलग इलाकों की बात करें तो सेक्टर-22 में एक्यूआई 94 और सेक्टर-53 में 106 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार साफ हवा और अनुकूल मौसम परिस्थितियों के चलते फिलहाल प्रदूषण स्तर बढ़ने के आसार नहीं हैं। तेज हवाएं चलने की स्थिति में वायु गुणवत्ता और बेहतर हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल चंडीगढ़ के लिए किसी चेतावनी की जरूरत नहीं बताई है और कहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम और हवा की गुणवत्ता दोनों सामान्य से बेहतर बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed