{"_id":"69c2d83102000ffc5f0136ac","slug":"clouds-will-prevail-for-two-days-rain-and-lightning-are-expected-on-29th-chandigarh-news-c-16-pkl1079-978790-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो दिन छाएंगे बादल, 29 को बारिश और बिजली के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो दिन छाएंगे बादल, 29 को बारिश और बिजली के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सप्ताह के अंत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 26 मार्च और 29-30 मार्च के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। 25 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 26-27 मार्च को मौसम साफ रहेगा। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
28 मार्च को एक बार फिर बादल छाने की संभावना है। 29 मार्च को इस दिन मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।