फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds rained heavily in City Beautiful, red alert for rain today

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल में जमकर बरसे मेघ, आज बारिश का रेड अलर्ट

Sun, 03 Mar 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily in City Beautiful, red alert for rain today
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में झमाझम बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार को जमकर मेघ बरसे। रात आठ बजे तक चंडीगढ़ में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके चलते शहर के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रविवार को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को रुक-रुक कर बारिश से सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले पांच दिनों तक सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

इनसेट
अगले पांच दिनों में तापमान की स्थिति
तिथि अधिकतम न्यूतम
03 मार्च 20 14
04 मार्च 22 12
05 मार्च 22 12
06 मार्च 23 13
07 मार्च 25 14
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed