फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds may cover tomorrow and day after, drizzle is expected

Chandigarh News: कल-परसों छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 26 Dec 2024 01:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Clouds may cover tomorrow and day after, drizzle is expected
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

वर्तमान में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर है। पूरे दिन शहर में अच्छी धूप खिली रही, जिसका असर अधिकतम तापमान पर नजर आया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी देखी जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और हल्की बूंदाबांदी के कारण हवा में ठंडक बढ़ेगी और लोग सर्दी का प्रभाव अधिक महसूस करेंगे। खासकर सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बदलते मौसम में सतर्क रहें।
विज्ञापन

आज सुबह-शाम रहेगी ठंड, कोहरा भी होगा
वीरवार सुबह और शाम काफी ठंड रहेगी। हल्का कोहरा भी होगा। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी लेकिन ठंडक रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, शुक्रवार को बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से दिन में भी काफी ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed