फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds covered many areas of the city, winds made one feel cold

Chandigarh News: शहर के कई इलाकों में छाए बादल, हवाओं ने कराया ठंड का अहसास

Wed, 28 Feb 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered many areas of the city, winds made one feel cold
चंडीगढ़। शहर का मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में हल्के बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसका असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिला। आने वाले दिनों में अब बारिश का भी पूर्वानुमान है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और एक मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से शहर का मौसम भी बदल जाएगा। चंडीगढ़ में एक मार्च से अगले कुछ दिन तक बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान है। शहर में पिछले कई दिनों से अच्छी धूप निकल रही थी, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तक पहुंच गया है लेकिन मंगलवार को मौसम बदलने की वजह से पारा सामान्य से कम पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। शहर में अब बुधवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed