फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds changed the weather: the temperature dropped from 40 to 36.8 degrees

बादलों ने बदला मौसम : 40 से लुढ़क कर 36.8 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 21 Jun 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Clouds changed the weather: the temperature dropped from 40 to 36.8 degrees
चंडीगढ़। शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ हफ्तों से जो पारा रोजाना 40 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा था, वह वीरवार को 36.8 डिग्री तक पहुंच गया। पारा लगातार सामान्य से 7-8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा था लेकिन अब एक दिन में सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है। बादल छाने की वजह से भी भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि ये राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है। शुक्रवार से फिर गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिसे चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने भी रिकॉर्ड किया। आंकड़ों के अनुसार बुधवार को सुबह 8:30 बजे से वीरवार को सुबह 8:30 बजे के बीच 1.6 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश बहुत कम है लेकिन इस बारिश ने शहरवासियों को कुछ राहत तो जरूर दिलाई है। वीरवार को यह राहत जारी रही। सुबह के समय में ठंडी हवाएं चलीं। दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी कम रही। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जाएगा और 25 जून तक तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


आज फिर 40 डिग्री को पार कर जाएगा पारा : मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर में पूरे दिन तेज धूप रहेगी। हल्के बादल छाने की संभावना है लेकिन गर्मी पर उसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed