फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Closure report of three accused of hand grenade attack approved

Chandigarh News: हैंड ग्रेनेड हमले के तीन आरोपियों की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी

Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Closure report of three accused of hand grenade attack approved
चंडीगढ़। सेक्टर-10 की कोठी में पिछले साल सितंबर में हैंड ग्रेनेड हमले के मामले की शनिवार को एनआईए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में एनआईए की ओर से अदालत में तीन आरोपियों की दी गई क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है। ऑटो चालक कुलदीप को आरोपमुक्त कर दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को इस मामले में तो राहत मिल गई है लेकिन किसी अन्य मामले में वह पंजाब की जेल में बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, 10 सितंबर, 2024 को सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड हमला किया गया था। इसे पंजाब के रहने वाले रोहन व विशाल मसीह ने अंजाम दिया था। ये दोनों आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा व गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के संपर्क में थे। पासिया ने इन्हें कोठी में रहने वाले पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को परिवार सहित बम से उड़ाने के लिए भेजा था लेकिन अधिकारी घर छोड़ चुके थे। इस मामले में एनआईए ने ऑटो चालक कुलदीप को भी गिरफ्तार किया था जिसमें बैठकर आरोपी बम फेंकने पहुंचे थे। इसके बाद जांच टीम पंजाब से दो अन्य आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी, लेकिन इन तीनों आरोपियों का मामले से कोई संबंध नहीं मिला। जांच टीम ने अदालत में ऑटो चालक कुलदीप कुमार, अमरजीत और आकाशदीप के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इस क्लोजर रिपोर्ट को अदालत ने मंजूरी दे दी है, जबकि आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा व हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी बकाया है। हालांकि, पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed