फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clicked a link while watching a short film on Facebook; 55,000 deducted from account.

Chandigarh News: फेसबुक पर शॉर्ट फिल्म देखते-देखते क्लिक किया लिंक, खाते से निकल गए 55 हजार

Fri, 25 Sep 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Clicked a link while watching a short film on Facebook; 55,000 deducted from account.
चंडीगढ़। फेसबुक पर शॉर्ट फिल्म देखना डड्डूमाजरा निवासी हरमेश सिंह को महंगा पड़ गया। फिल्म देखते समय एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गई। अगले ही दिन उनके एसबीआई बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 55 हजार रुपये निकल गए। रकम डेबिट होने का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरमेश सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को वह फेसबुक पर शॉर्ट फिल्म देख रहे थे। इसी दौरान एक लिंक दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने क्लिक कर दिया। लिंक खोलने के बाद मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गई। उन्होंने उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

20 सितंबर को उनके मोबाइल पर एसबीआई खाते से रकम डेबिट होने के संदेश आए। पहले 30 हजार और फिर 25 हजार रुपये निकाले गए। हरमेश सिंह ने आशंका जताई कि लिंक से डाउनलोड हुई अनधिकृत ऐप के जरिये किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल तक पहुंच बनाई और बैंक खाते से रकम निकाल ली। पुलिस दोनों लेनदेन और ऐप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed