फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleanliness drive carried out in the market: Encroachers were shown the way out

मंडी में चला सफाई अभियान : अतिक्रमण करने वालों को दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in the market: Encroachers were shown the way out
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम और कमेटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मंडी का कोना-कोना साफ करवाया। इस दौरान मंडी कमेटी व नगर निगम की अधिकारियों की उपस्थिति में मंडी में अतिक्रमण करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की। करीब 25 रेहड़ी-फड़ी वालों को मंडी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं, कृषि सचिव हरि कालीक्कट ने मंडी के प्रशासक पवित्र सिंह को निर्देशित किया कि अतिक्रमण मुक्त एरिया में दोबारा अतिक्रमण न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

सफाई के दौरान अधिकारियों ने मंडी में बने महिला शौचालय की भी जांच कराई। इसमें काफी ज्यादा सामान स्टोर किया पाया गया। मौके पर सारा सामान बाहर निकलवाकर शौचालय की सफाई कराई गई। चेतावनी दी गई कि अगर अवैध तरीके से मंडी में किसी भी जगह पर अतिक्रमण या कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दो दिन पहले औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची थी। मंडी में गंदगी और अतिक्रमण को लेकर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कृषि सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में मंडी में शनिवार को सफाई और अतिक्रमण हटाने के विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article