फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clean sweep of ACDCU alliance in SD College, Jatan Jot Singh becomes president

Chandigarh News: एसडी कॉलेज में एसीडीसीयू गठबंधन का क्लीन स्वीप, जतन जोत सिंह बने अध्यक्ष

Fri, 06 Sep 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Clean sweep of ACDCU alliance in SD College, Jatan Jot Singh becomes president
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में सनातन धर्म कॉलेज यूनियन (एसडीसीयू) गठबंधन ने पिछले साल की तरह इस बार भी क्लीन स्वीप कर चारों पदों पर जीत हासिल की। दोपहर करीब सवा एक बजे नतीजों की घोषणा हुई। इसके बाद छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। कुछ विद्यार्थी स्टीकर्स उड़ाते हुए गाड़ियों पर चढ़ गए और जमकर डांस किया।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई। एंट्री गेट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन दिखाई दी। चुनाव के माहौल में लड़ाई-झगड़े से बचाव के लिए कॉलेज से लगभग दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षाकर्मी बैठे हुए थे, जिन्होंने बाहरी वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया। चुनावी माहौल के बीच अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए विद्यार्थी अंतिम समय तक नारे लगाते दिखाई दिए। 11 बजकर 45 मिनट पर वोटिंग बंद कर दी गई, उसके बाद सभी छात्र- छात्राओं को सुरक्षाकर्मियों के आदेश पर सड़को व कॉलेज के बाहर से हटाया गया। बीच-बीच में नारे लगाने व माहौल खराब करने वाले छात्राओं को सुरक्षाकर्मी डांट फटकार भी लगाते हुए नजर आए। कुल 3306 वोट पड़े, जो 37.19 प्रतिशत हैं। लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद 1 बजकर 15 मिनट पर परिणाम सामने आए, जिसमें प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे जतन जोत सिंह ने 1585 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीत के बाद छात्रों ने अध्यक्ष को कंधों पर उठाकर घुमाकर जीत का जश्न बनाया। उप प्रधान के लिए अंशुल गोस्वामी 1867 को मत, सचिव पद के लिए चिराग भरंता को 1893 मत व संयुक्त सचिव अर्चित जागलान ने 1708 वोट मिले मिले। जीत के बाद एसडीसीयू गठबंधन ने पार्कों में खूब स्टीकर्स उड़ाए। कारों में तेज गाने व तालियां बजाकर जीत का जश्न बनाया। जीत के जश्न में सड़को पर पैम्फ्लेट के टुकड़े कर सड़कों को रंग बिरंगी कर दिया गया उसके बाद तेज डीजे व गाने बजाकर रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed