{"_id":"52b3bf7cd9e3b926fce3c5dd9eca944b","slug":"classical-dance-learn-join-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिकल डांस सीखना है तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासिकल डांस सीखना है तो ये खबर जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन की ओर से शहर के सभी सरकारी स्कूलों में जल्द क्लासिकल डांस एवं इंस्टूमेंटल म्यूजिक की कक्षाएं लगाई जाएंगी। यह कक्षा स्कूलों में रिसेस पीरियड या छुट्टी के बाद ली जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट को डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स यूटी शिक्षा विभाग के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इसकी ट्रेनिंग के लिए रिसोर्स पर्सन से आवेदन भी मांगे गए हैं, जिनकी घंटों के अनुसार सैलरी तय की जाएगी।
विज्ञापन
पहले घंटे के लिए 250 रुपये और इसके बाद घंटों के लिए 175 रुपये प्रति घंटा दिए जाएंगे। इनका वेतन 12 हजार रुपये प्रति महीना तक होगा।
रिसोर्स पर्सन अपने आवेदन 21 जुलाई दोपहर तीन बजे तक कल्चर अफेयर्स डिपार्टमेंट में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए 24 जुलाई को टेस्ट और इंटरव्यू गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में सुबह दस बजे लिया जाएगा।
विज्ञापन